फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 तक ईवीएम जमा होने की थी संभावना

विज्ञापन
मतदान के बाद लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र घोसी में ईवीएम जमा करने पहुँचे मतदानकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उपचुनाव में शाम छह बजे तक हुई वोटिंग के बाद लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बलुओ पोखरा में ईवीएम जमा होने की कवायद शुरु हुई। इस दौरान शाम को सात बजे पहला ईवीएम जमा हुआ। इस दौरान दो घंटे में 430 ईवीएम जमा हो चुके थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि 24 ईवीएम जमा होना शेष है। बोले लिखा पढ़ी में देर होने के कारण जमा नहीं हो सकी।ईवीएम जमा होने के दौरान अफरातफरी मची थी। बताते चले घोसी विधान सभा में हुए उपचुनाव में मतदताओं की सुविधा के लिए बनाए गए 454 बूथ बनाए गए थे। इस दौरान वोटिंग के बाद शाम को छह बजे से पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करने के लिए बलुओ पोखरा स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंची। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह की मानें तो रात नौ बजे तक 430 ईवीएम जमा हो चुके थे। 24 शेष ईवीएम जमा करने की कवायद चल रही थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां और पीठासीन अधिकारी ईवीएम के साथ कैंपस में मौजूद है। लिखा पढ़ी करने में देर होने के कारण यह दिक्कत हुई। उन्होनें संभावना जताई कि रात 12 बजे तक सभी ईवीएम जमा हो जाएगें। इसके बाद स्ट्रांगरुम सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया जाएगा। स्ट्रांग रुम की निगेहबानी के लिए वहां सीसी टीवी कैमरे को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें