डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रुम में रखे कम्प्यूटर।
- फोटो : MAU
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। फीडिंग प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 10 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल 49914 तथा इंटरमीडिएट में 49293 सहित 93067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्रों की परीक्षा के दौरान गतिविधियों की आनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। राजकीय उमा विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिप्रकाश राय को कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 10 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रुम में 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगे वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे के माडल नंबर, आईडी पासवर्ड, राउटर आदि की फीडिंग चल रही है। नोडल अधिकारी परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कर रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन प्रशासन की भी आनलाइन नजर रहेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि कंट्रोल रूम बना दिया गया है। नोडल अधिकारी सहित 10 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग कर रिपोर्ट भेजेंगे। फीडिंग प्रक्रिया चल रही है।