कोपागंज। थाना क्षेत्र के गांव में फतेहपुर ताल नरजा में बुधवार की सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। पीड़ित ने पुलिस को दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। फतेहपुर ताल नरजा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र सूबेदार साहनी गांव के ताल में मछली पकड़ने लिए जाल लगाया था। गांव के कुछ लोगों ने उसके जाल को हटा दिया। वीरेंद्र और उसके भाई अरविंद साहनी बुधवार की सुबह इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद