फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया मीना मंच का वर्षगांठ

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली घोसी के प्रांगण मीना मंच की वर्षगाठ पर केक काटते बच्चे। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रांगण में मीना मंच के वर्षगांठ पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीना मंच के छात्राओं द्वारा केक काटकर वर्षगांठ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक रामविलास भारती ने कहा कि हम जिस मीना का जन्मदिन मना रहे हैं, वह यूनिसेफ आदि द्वारा सृजित एक काल्पनिक आदर्श बालिका है जो विद्यालय में किशोरियों की समस्याओं के निदान के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य करती है। मीना मंच एक ऐसा मंच है, जहां किशोरियां अपनी अभिव्यक्ति व झिझक को दूर कर सकती हैं। विद्यालय के सभी बालिकाओं को मीना की भांति ही अनुशासित, निर्भीक व स्पष्टवादी होना होगा। इसके वर्षगांठ पर मीना का यही संदेश भी है। बालिकाएं 100, 1098, 1091, 181,1096 आदि सेवाओं का लाभ लेकर स्वयं को आत्मनिर्भर व निडर बनाकर अपनी व दूसरों की मदद कर सकती हैं। बालक- बलिकाओं के विभेद को समाप्त करना होगा। पावर एंजल अंजू ने कहा कि हर बच्ची मीना है, हमें मिलकर व कानूनी अधिकारों को जानकर अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना होगा। विद्यालय में उपस्थिति व ठहराव के लिए पहले हम स्वयं जिम्मेदार होंगे फिर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर सुगमकर्ता कमलेश राय, फूलवंती शाही, ललित राहुल, सुनील कुमार, बृजेश सागर, चुन्नी, मुन्नी, कुसुम, पूजा, चाँदनी, गुलशन बानो, संध्या, आराधना, करिश्मा, अनिता, अरविंद, विशाल, धीरज, विश्वजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें