फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में स्थापित हुई गणेश प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के कई इलाकों में सोमवार की देर शाम गाजे-बाजे केे साथ जुलूस निकालकर पूजा पंडालों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधिविधान से स्थापना की गई। पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजते रहे। नगर के ब्राह्मण टोला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश प्रतिमा की स्थापित की गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणेश का दर्शन किया और प्रसाद पाया। जयकारे से पंडाल गूंज उठा। रतनपुरा: कस्बा के पश्चिमी मुहल्ले में श्री गणपति बप्पा सेवा समिति रतनपुरा एवं आदर्श गणपति पूजन समिति के तत्वावधान में शाम को भगवान गणपति प्रतिमाओं को भ्रमण कराया गया। जुलूस रतनपुरा बाजार, नेता चौराहा होते हुए रतनपुरा भीमपुरा मार्ग स्थित पूजा पंडाल पहुंचा। विधि विधान से गणेेश प्रतिमा की स्थापना हुई। श्रद्धालु गणपित बप्पा मोरया आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनूप लाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्त, शिवेश कुमार त्रिपाठी, प्रमोद खरवार, अंगद गोंड, उत्तम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें