फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग खोजने के प्रयास में किशोर कुएं में डूबा , मौत

विज्ञापन
दुबारी गांव में लक्ष्मीपुर पुरवा के पास आम के बगीचे में पतंग पकड़ने के दौरान कुए में गिरने से किश? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुबारी निवासी एक किशोर पतंग खोजने के प्रयास में सोमवार को झाड़ियों और घास फूस से ढके कुएं में गिर गया। परिवार वाले उसकी तलाश में रात भर परेशान रहे। मंगलवार को सुबह उसकी लाश कुएं में मिली। हादसा दोस्तों के साथ पतंग ढूंढने के दौरान हुआ। हालांकि किशोर के साथी भी उसे कुएं में गिरता नहीं देख सके।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के रवि पासवान का12 वर्षीय बेटा चंचल पासवान सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग की डोर टूट गई। रवि और उसके दोस्त पतंग पाने के लिए दौड़ने लगे। पतंग की तलाश में चंचल अपने दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर चला गया उसे साथियों संग कालीचौरा के बगल में आम के बगीचे की ओर जाते हुए लोगों ने देखा था। लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। चंचल के दोस्त भी इस दौड़ में बिछड़ गए। जब देर शाम तक चंचल घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। मंगलवार की सुबह बाजार की मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया गया। फिर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजन तलाश करते हुए आम के बगीचे की ओर गए। वहां कुएं में उसकी लाश मिली। लाश देख परिजन फफक पड़े। सूचना पर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा था और श्री श्री 108 देवी प्रसाद बाल विद्या मंदिर में तीसरी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें