फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई विष्णु प्रबोधिनी एकादशी

विज्ञापन
प्रबोधनी एकादशी पर नगर के गाजीपुर तिराहा से गन्ने की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कुसम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार को देवयानी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके चलते शुक्रवार को पूरे दिन बाजारों में चहल पहल रहा। साथ ही गन्ने के साथ शकरकंद (गंजी), सिंघाड़े और फलों की बिक्री जमकर हुई। श्रद्घालुओं के द्वारा खरीदारी करने से दुकानों पर खासी भीड़ रही। इस दौरान बाजार में चौराहों आदि स्थानों पर गन्ने की दुकानों सजा दिखा। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्तिक शुक्ल एकादशी को विष्णु प्रबोधिनी व देवोत्थानी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इस त्योहार को लोगों ने उल्लासपूर्वक मनाया। मान्यता है विष्णु प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर की एकादशी व्रत का लाभ मिलता है।शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु व तरक्की की कामना की।उधर, विष्णु प्रबोधिनी एकादशी को लेकर दिन भर दोहरीघाट बाजार मे गुलजार रहा।बाजारों में सड़क की दोनों पटरियों पर शकरकंद व सिंघाड़े की लगी दुकानों पर दिन भर खरीददारों की भीड़ रही। फलों के दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एकादशी को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजी रही।गोठा, कुसुम्हा ,बेलौली, बसियराम साइफन,दोहरीघाट समेत कई स्थानों पर लगी गन्ने की दुकानों पर दिन भर खरीददारों की भीड़ रही।20 से लेकर 40 रुपये तक प्रति गन्ने बिके। वहीं सिंघाड़ा के दामों में भी गत वर्ष की तुलना में मूल्यवृद्धि रही। सिंघाड़ा प्रति किलोग्राम 25 से 30 रुपये में बेचा गया। सबसे ज्यादा महंगाई की मार शकरकंद पर रही। पिछले साल 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला शकरकंद इस बार 40 से 50 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें