फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम मुंबई ने केरला एफसी को हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल (पुरूष) प्रतियोगिता के - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गोकुलम केरला एफसी और कस्टम मुंबई, के बीच खेला गया। इस दौरान कस्टम मुंबई ने 45 मिनट में एक गोल कर 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के अंत तक गोकुलम केरला एफसी ने बराबरी पर आने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रही। 1-0 के अंतर से हारकर वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पांचवें दिन के मैच में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक विजय राजभर ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोेगिता में हारने वाली टीम को गोकुलम केरला को स्मृति स्वरूप मऊ की साड़ियां भेंट की गई। मैच के रेफरी मेहरूदीन, देवुजीत सिंह घनश्याम, राजीव रंजन रहे। इस अवसर पर कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, राजेश यादव, राजीव कुमार जायसवाल, असलम अंसारी, अखिलेश कुमार खरवार, विशाल बिष्ट एवं अमित कन्नौजिया, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सब्बरवाल, उपक्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें