फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही साथ आए दो शवों को देख बिलख पड़े लोग

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के शेखमदपुर में सड़के हादसे में शेरु की मौत के बाद भटौली स्थित घर विलाप करते - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी दो युवकों के शव बुधवार की शाम को उनके घर पहुंचे। एक ही साथ दो पड़ोसी युवकों की लाशें पहुंचने से उनके घरों तथा गांव में कोहराम मच गया। शाम को उनके अंतिम संस्कार गांव के निकट तमसा नदी के तट पर कर दिया गया। लोग उस घड़ी को कोस रहे थे जब दोनों को रिश्तेदारी से वापस लौटते समय ट्रक ने ठोकर मार दिया। बता दें कि गांव निवासी जयनाथ पुत्र प्रेम चंद और शेरू पुत्र राम विजय मंगलार की देर शाम को बाइक से रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे कि शेख अहमद पुर गांव के पास एक ट्रक की ठोकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने कराया। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालोंको सौंप दिया। जयनाथ अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। शव घर पहुंचते ही मां तारा ,बहन संभा और भाई गुड़डू ,पिंटू ,अनिल ,सूर्यनाथ और रविनाथ तथा शेरू की मां प्रमिला ,भाई राहुल ,सौरभ ,शैलेंद्र और बहन आरती का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव , शिवप्रताप यादव मुन्ना , राम दुलारे राम , अशोक यादव ,वीरेद्र चौहान सहित कई दलों के नेताओं और दोस्तों तथा रेश्तेदार जिला अस्पताल स्थित पीएम आउस पर पहुंचे। इस मामले में मृतकों के पिता प्रेमचंद और राम विजय ने पुलिस को तहीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें