फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारियों के संग बैठक कर डीएलए ने दिया निर्देश

विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में दवा व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते एजाज अहमद, ड - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को औषधि अनुज्ञापन प्रधिकारी (डीएलओ) और औषधि निरीक्षक ने दवा व्यापारियों के संग बैठक किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों को दवा व्यापार के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करने को कहा। बोले जांच के दौरान जो भी दवा व्यापारी शासन की मंशा के विपरीत काम करते मिलेगा, उसके विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएलओ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी दवा व्यापारी अपने अपने दुकानों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा लें, इस कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए औषधि निरीक्षक से संपर्क करें। ताकि समय सीमा के अंदर दुकानों का ऑन लाइन पंजीकरण किया जा सकें। बोले जिले में संचालित नर्सिंग होमों में मौजूद दवा की दुकानों का भी अब निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान जो लोग अपनी दवा बनवाकर मरीजों को लिख रहें है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित दवा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवजी राय महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद गुप्ता आदि ने अपनी बातों और दवा व्यापारियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में दवा व्यापारी जमील अंसारी, भगवान प्रसाद गुप्ता, गोपाल बरनवाल, अरविंद पांडेय, मुकेश राय, राजेश सिंह, राजेश सिंह तारा, भरत सिंह, बृजेश सिंह, राकेश तिवारी, राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष बलिया आनंद सिंह, बब्बन यादव आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें