फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर में डूबने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव स्थित पोखरे में छठ पूजा के दौरान युवक के डूबकर मौत के बाद व? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र के याकूबपुर गांव में छठ पूजा के समय अर्घ्यदान के दौरान सरोवर के पानी में डूबने से जहानागंज थाना के नेतपुर गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक जोधपुर में पिता और भाई के साथ रहकर कोई काम करता था। चार दिन पहले ही जोधपुर से वह सीधे अपनी ससुराल आया था। उसकी पत्नी भी छठ व्रत कर रही थी और उसी सरोवर के पानी में अर्घ्यदान के लिए खड़ी थी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मिली जानकारी के अुनसार जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव निवासी विपिन सरोज पुत्र हरि सरोज जोधपुर रहता था। वह दो दिन पहले जोधपुर से अपनी ससुराल याकूबपुर आया था। उसकी पत्नी भी याकूबपुर में ही है। वह छठ व्रत कर रही थी। इसी उपलक्ष्य में विपिन ससुराल आया था। रविवार की सुबह विपिन अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ छठ पूजा कराने के लिए गांव स्थित शंकर भगवान के मंदिर स्थित सरोवर पर गया था। उसकी पत्नी सरोवर के पानी में उतरकर खड़ी होने जा रही थी। इसी दौरान उसका सहयोग करते समय विपिन गहरे पानी में चला गया। महिलाओं ने उसे गहरे पानी में डूबते देख शोर मचाया। उस समय सरोवर के किनारे कई पुरुष और बच्चे खड़े थे, लेकिन कोई पुरुष गहरे पानी में उतरने का साहस नहीं कर सका। लोगों ने 100 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने और ग्रामीणों के सहयोग से घंटे भर बाद विपिन को पानी के अंदर निकाला। आनन- फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रानीपुर ले गए ,वहां के डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद विपिन की पत्नी लक्ष्मी सहित परिवार के लोगों का बुरा हाल था। मृतक का डेढ़ साल की एक बेटी आकृति है। घटना की सूचना पाकर मृतक की बहन आरती और चाचा आदि घटना स्थल पर पहुं्च गए। हृदय विदारक घटना की सूचना मृतक के पिता और बडे भाई को दी गई। दोनों वहां से घर के लिए निकल गए। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव का कहना है कि घटना आकस्मिक है, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर युवक को पानी से बाहर निकलवाया गया । डाक्टर की ओर से मृत घोषित करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें