फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दंपती साथ रहने को हुए राजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में एच्छिक ब्यूरो की बैठक में आए मामलों का निपटारा कराते सदस्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में रविवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 10 पारिवारिक मामले आए। इनमें से पांच मामले निपटाए गए। जिसमें दो दंपती अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को राजी हो गए। वही एक मामले में पक्षकारो के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। शेष मामलो में बैठक की अगली तिथि 17 नवंबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से शमशाद अहमद और रूबीना परवीन तथा रीना चौहान और राकेश चौहान मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। वही अर्चना और अमित जायसवाल के मामले में सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। वही रीमा चौहान और नागेंद्र चौहान में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित होने के चलते तथा प्रीति देवी और राधेश्याम के मामले में मधुबन थाना में मुकदमा दर्ज होने तथा पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही दो मामले में एक पक्ष तथा तीन मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नही हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 17 नवंबर 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, डा. एमए खान, महिला आरक्षी इशरावती यादव और सोनी सिंह के साथ ही काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें