फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर 4.95 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के विग्रहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को एटीएम से रुपये निकालने के दौरान दूसरे युवक से मदद लेना महंगा पड़ा गया। युवक ने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में 4.65 लाख खाते से उड़ा लिए। गुरुवार को पीड़ित जब पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचा तो उसे धोखाधड़ी जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के विग्रहपुर निवासी सुखाड़ी गोड़ पुत्र स्व. कन्हैया गोड़ ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 15 अक्तूबर को उसे बैंक से नया एटीएम कार्ड मिला था। एटीएम मिलने पर उसने अपने खाते से पांच हजार रुपये निकाला था। आरोप लगाया कि इस दौरान एटीएम से पैसा निकालने में एक युवक ने उसकी मदद की थी। पासबुक जब अपडेट कराया तो उसके खात में केवल 2400 रुपये शेष मिले। जबकि 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच उसके खाते से चार लाख 95 हजार रुपये निकाला गया था। सुखारी ने अपने पास मौजूद एटीएम कार्ड के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी ली तो पता चला वह जमालपुर अमिला की महिला के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें