मऊ। चिटफंड कंपनी बना कर जनता का लाखों रुपया हड़पने वाले एक जालसाज को शहर के सहादतपुरा मुहल्ले के पास रविवार की देर रात लोगों ने पकड़ लिया66। पकड़ने के बाद लोगों ने उसे 100 डायल पुलिस को सौंप दिया। 100 डायल पुलिस ने उसे कोतवाली पहुंचा दिया। जालसाज पर आरोप है कि उसने घोसी , मधुबन , रसड़ा और बलिया में अपनी शाखाएं खोलकर लगभग पांच करोड़ रुपये लोगों से ऐंठ लिया। जालसाज ने रुपये निवेश करने वाले लोगों को चेक पकड़ा दिया था जब अवधि पूरी होने पर निवेशक चेक बैंको में गए तो उन्हें बताया गया ये चेक फर्जी हैं। वही जालसाज रविवार की रात लोगों को दिख गया। लोगों ने 1000 डायल पुलिस के माध्यम से शहर कोतवाली पहुंचा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मामाला घोसी का बताकर उसे घोसी पहुंचा दिया। सोमवार को निवेशकों को पता चला कि जालसाज घोसी कोतवाली चला गया है तो वे वहां पहुंच गए और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस अभी जालसाज को हिरासत में रखकर लीपापोती कर रही है। 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सोमवार की देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक जालसाज के विरुद्ध मुकदमा नहीं दर्ज किया था। इस बाबत शहर कोतवाल राम सिंह का कहना है कि मामला घोसी कोतवाली से संबंधित है ,इसलिए उसे घोसी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया गया । उधर घोसी कोतवाल पीएन मिश्र का कहना निवेशकों का इंतजार किया जा रहा है। सभी लोगों की शिकायतें सुनने और जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।