फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पर दोस्ती गांठकर बाइक बेचने के नाम पर घोसी के युवक से हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक से जुड़े एक युवक पर बाइक बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली निवासी राजकुमार चौहान पुत्र बब्बन ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती नरेश गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र पता अज्ञात से हुई। बातचीत के दौरान नरेश गुप्ता ने अपनी बाइक बेचने की बात हुई। बाइक बेचे जाने की बात राजकुमार चौहान ने 22 सितंबर को नरेश को फोन किया और बाइक लेने की इच्छा जताई। इस दौरान नरेश ने अपने को कानपुर के रावतपुर निवासी होने के साथ सेना में काम करना बताया। नरेश ने राजकुमार को बाइक 32 हजार रुपये में देने की बात कही, लेकिन बाद में मोलभाव के बाद यह राशि 16 हजार में तय हुई। इसीक्रम में 23 सितंबर को नरेश ने अपना आधार कार्ड के साथ सेना कैंटीन कार्ड के साथ मोटरसाइकिल का नंबर राजकुमार के व्हाट्सएप पर भेजकर बताया कि उसके बाइक को आगरा से मिलिट्री के ट्रांसपोर्ट से भेजने की बात कही। साथ ही इसके भाड़ा के रूप में बताए खाते में 3150 भेजने को कहा। जिस पर राजकुमार चौहान ने रुपया भेज दिया। वहीं अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया और दुबारा खाते में 9 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। इस पर राजकुमार ने उसके खाते में मांगी गई राशि जमा करा दी। कुछ देर बाद दुबारा फोन आया कि उसके द्वारा दो बार में 9000 और 100 रुपये भेजने को कहा था। जब उसने इस आपत्ति की तो बाइक मिलने के साथ जमा राशि मिलने की बात कही गई। बातों में आकर उसके द्वारा चार बार में 21, 350 जमा कर दिया गया। इसके बाद जब राजकुमार चौहान जमालपुर विक्रमपुर गांव के पास डिलीवरी लेने गया तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उसके द्वारा उस नंबर पर फोन किया गया तो फोन बंद बताने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें