फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये के लिए मनबढ़ युवक ने फोड़ दी भुट्टा विक्रेता की आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय कसबे के दोस्तपुरा मुहल्ले में भुट्टे के दाम में पांच रुपये कम न करने पर एक मनबढ़ युवक ने भुट्टा बेंच रहे युवक की आंख ही फोड़ दिया। पुलिस ने घायल भुट्टा विक्रेता को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की पत्नी ने हमलावर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। कसबे के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी राम विलास सोनकर (40) पुत्र सीता भुट्टा बेंचकर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। शनिवार को वह मुहल्ले में ही ठेले पर भुट्टा भूनकर बेंच रहा था। शाम लगभग चार बजे मुहल्ले का ही एक युवक आया। युवक ने एक भुट्टा चुनकर राम बिलास को दिया कि इसे भूनकर दो। राम विलास ने एक भुट्टा भूनकर युवक को दे दिया। युवक ने उसे खाया और विक्रेता को बीस रुपये की नोट दिया। राम बिलास ने एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये काटकर युवक को पांच रुपये लौटाया। युवक ने उसे केवल दस रुपये लेने को कहा ओर दस रुपये वापस मांगने लगा। दुुकानदार ने कहा कि वह महंगी दर पर बलिया वाला अच्छा भुट्टा खरीदकर लाया है। मंहगे कोयले पर भूनने के बाद उसे दस रुपये में बेंचने पर उसे घाटा होगा। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार होने लगी। आरोप है कि आपा खोए युवक ने इसी बीच कोई भारी वस्तु उठाकर राम विलास के चेहरे पर दे मारा। वह भारी वस्तु राम बिलास की आंख पर जा लगा। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई ओर उसकी आंखों से खून की धारा बहने लगी। अप्रत्याशित रूप से हुए इस हमले से राम बिलास जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। हमला करने के बाद युवक वहां से भाग निकला। इस घटना से खटिक बस्ती के लोग आक्रोशित होकर घटना स्थल पर शोर शराबा करने लगे। इधर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक नीजी अस्तापल में भर्ती कराया है। इस बाबत एसओ रुद्रभान पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, पता करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें