फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नामजद और 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने राजस्व टीम के साथ मारपीट करने और सरकारी काम मे बाधा डालने के आरोप में गुरुवार को सपा नेता सहित सात नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी नुरुल को गिरफ्तार करने के साथ अन्य आरोपियों के धरपकड़ शुरू कर दिया है। घोसी पुलिस ने गुरुवार को मधुबन रोड स्थित पोखरी पर सीमाकंन कर रही राजस्व टीम पर पथराव और हमला के आरोप में कारीमुद्दनपुर निवासी शोएब निजामी पुत्र खैरुल, इनके भाई, पुत्र के साथ नुरुल पुत्र जहूर, मसूद पुत्र हाफिज मजीद,सैयद व अफजाल पुत्र मन्नान के साथ 13 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताते चले कि एसडीएम निरंकार सिंह के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम नगर के कारीमुद्दनपुर में मधुबन रोड स्थित पोखरी गाटा संख्या109 जिस को पाट कर अतिक्रमण कर लिया गया है। उसकी सीमाकंन करने राजस्व निरिक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में लेखपाल सत्येंद्र सिंह, रामभरोसे चौहान, राजेंद्र राम के अलावा नगर पंचायत कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद था। जहां जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान सपा नेता सहित अन्य लोगों द्वारा इन पर पथराव कर कर राजस्व टीम पर हमला कर दिया था। इनके द्वारा राजेंद्र राम लेखपाल को जातिसूचक गालियां देने के साथ सरकारी अभिलेख को फाड़ दिया गया था। गुरुवार को घोसी पुलिस ने सपा नेता शोएब निजामी सहित सभी नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। साथ ही गिरफ्तार एक आरोपी नुरुल का चालान कर दिया। पुलिस ने अधिशासी अधिकारी विनित कुमार की तहरीर पर इसी मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें