फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला जो भी हुआ, वर्षों का विवाद को खत्म हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शनिवार को ग्रामीण इलाकों में भी खुशी का माहौल दिखा। सभी ने रामजन्म भूमि प्रकरण पर आए फैसले को सराहा। कहा जो भी फैसला हुआ, वर्षों पुराना विवाद तो खत्म हुआ। बाजार मे हिंदू मुस्लिम एक साथ बातें करते देखे गये । सभी का यही कहना रहा कि फैसला जो भी हुआ , पर यह तो अवश्य हो गया कि कई वर्षो से चल रहा विवाद समाप्त हो गया । साथ ही एक इतिहास लिख गया । घोसी : नगर के बस स्टेशन, मधुबन मोड़, करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव बाजार, कस्बाबाजार आदि स्थानों पर सुबह से ही लोगो को फैसले की उत्सुकता रही। वही फैसला आने के बाद लोगों ने इस का स्वागत किया। कोतवाल परमानन्द मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी बस स्टेशन, करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव, आदि मोहल्लों में रुटमार्च भ्रमण करते रहे। कुसम्हा : सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से खुश होकर लोगों ने मनाया जश्न। गोठा फरसरा कुसम्हा सहित क्षेत्तो मे दोनो वर्ग के लोगो मे खुशी की लहर है । लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रानीपुर: थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोग टेलीविजन से चिपके रहे। थाना क्षेत्र के विभिन क्षेत्रो जैसे पलिया, फतेहपुर, काझा, खुरहट, खिरिया, सहित अन्य क्षेत्रों में रोज की भांति सामान्य स्थिति रही। मधुबन : अयोध्या पर आने वाले फैसले पर सबकी नजर लगी हुई थी, जैसे ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया गया। मधुबन क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ था। कस्बे में पुलिस के तैनाती के साथ तहसील के विभिन्न गांवों में प्रभारी निरिक्षक कुमुद शेखर सिंह दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया। दोहरीघाट : कोर्ट के फैसले के बाद दोनों वर्गों ने इस फैसला का स्वागत करते हुए कह कि हम देश के सर्वोच्च न्यायालय का स्वागत करते है और ईश्वर अल्लाह से दुआ करतें है कि नगर में अमन चैन का माहौल बना रहेगा। कोपागंज : अयोध्या फैसले का वक्त आते ही पूरा क़स्बा में सन्नाटा छा गया। कसबे के मुख्य मुख्य जगहों पर भारी फ़ोर्स की तैनाती हो गयी। लेकिन फैसला आते ही कुछ मुस्लिम भाइयो ने हिन्दू भाइयों को बधाईया देकर सौहार्द का माहौल कायम किया। इस दौरान सपा नेता अल्ताफ अंसारी कस्बे के चौक पर निकलकर लोगो से मिलकर माहौल को हल्का करने की कोशिश की। इस दौरान जिलाधिकारी ,ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुरे क़स्बा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही कुछ मुस्लिम भाइयो का कहना था की चलो पुराना विवाद ख़त्म हुआ। अब सरकार बेरोजगारी ,व देश के विकास के बारे में सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें