फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के बाद कायम रहा अमन चैन

विज्ञापन
अयोध्या फैसला आने के पूर्व शनिवार सुबह 10 बजे नगर के डोनमपुरा गेट के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद लो? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रामजन्म भूमि पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जिले में अमन चैन पूरी तरह कायम रहा। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देते हुए दोनों वर्गों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। दोनों ही वर्गों के लोगों ने एक साथ टीवी चैनलों पर फैसले का लाइव प्रसारण देखा और उसे देशहित में बताया। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से नगर से लेकर देहात तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शुक्रवार की रात जैसे ही अयोध्या मसले पर फैसले के लिए कोर्ट के नोटिफिकेशन से लोग रात में ही बाजारों में जरूरी सामानों की खरीदारी को निकले। सब्जी और किराना की दुकानों पर भीड़ रही। शनिवार की सुबह सबकुछ सामान्य रहा। मिर्जाहादी का पुरा तिराहे पर मजदूर दिहाड़ी पाने के लिए नजर आए तो दुकानों पर चाय की चुस्की के साथ लूमों की खटपट भी सुनाई पड़ी। लेकिन पूर्वाह्न दस बजे से लोग टीवी के सामने जा पहुंचे। फैसले का लाइव प्रसारण के दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा गया। फैसला आने के बाद साढे़ 11 बजे से सड़कों पर लोग नजर आने लगे। दोपहर बाद दुकानें खुली, सभी कुछ रोजना की तरह रहा। दोनों ही वर्गों ने सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले का स्वागत कर उसे सराहा। इस दौरान जिले के आलाधिकारी डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ एसपी अनुराग आर्य जिले पर नजर रखते हुए शहर में भ्रमण करते रहे। इस दौरान मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी और डीआईजी मनोज तिवारी जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों से शहर का हाल जाना। इतना ही नहीं सभी आला अधिकारियों ने मंडलायुक्त के साथ शहर में जनता के बीच चाय की चुस्कियां ली और उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें