फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर सभा ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसान मजदूर सभा ने शुक्रवार को विभिन्न जनसमस्याओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रट में मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे किसान मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो सैकड़ा से अधिक महिलाएं-पुरूष कलेक्ट्रट परिसर पहुंचे। जहां मजदूर सभा द्वारा जिले की खराब सड़कों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मदनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के पंप कैनाल खुरहट नहर के किनारे सलाहाबाद तक बनाई सड़क, खुरहट से कोईरियापार, बरलाई मोड़ से कोईरियापार-भातकोल मोड़, बकवल मोड़ से रणवीरपुर मार्ग बदहाल है। इससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कलेक्ट्रट पर बने धरना प्रदर्शन स्थल की सफाई ना होने पर यह बड़े बड़े घास फूस उग आए है। मांग की कि इसे साफ कराकर यहां ईट बिछाने के साथ टीनशेड लगाकर पानी पीने के लिए स्थल के साथ शौचालय की व्यवस्था करे। वहीं किसान, मजदूर, बुनकर, दस्तकारों को प्रति माह दस हजार रुपये पेंशन देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप लगाए जाने की मांग की। वहीं उन्नाव कांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। वही जिले की ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर किए गए कार्यो का निरीक्षण कर सत्यापन कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा, टेल्हू राम, रामदेव मौर्या, रामप्रसाद, रणजीत, पूर्णमासी राम, मेहदी देवी, फूलमति, नन्हकी, प्रमिला, रमावति, सुमित्रा, फुलेसरी सहित बड़ी संख्या में महिलाए- पुरूष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें