फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जनों ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते एमएलसी रामजतन राजभर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को सपा जनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ईवीएम से गलत तरीके से सत्ता में आई बीजेपी सरकार के शासन काल में अत्याचार का आरोप लगाते हुए 27 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। धरना में प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, बेखौफ अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, बेतहाशा बिजली कटौती, प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि तथा सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा पशुओं से किसानों के फसलों की क्षति और कर्ज से डूबे किसानों की आत्महत्या, हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के परीक्षा शुल्क में 100 गुना वृद्धि का मुद्दा उठाया गया। अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न ,फर्जी इन्काउण्टर ,फर्जी मुकदमे, लोक सेवा आयोग जैसी संस्था का दुरुपयोग नौकरियों में धॉधली ,खनन विभाग पर अनैतिक दखल, अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के आरक्षण समाप्त करने की साजिश,विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न कराना, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने सपा सांसद मुहम्मद आजम खॉ के साथ भेदभाव करने, जौहर विश्वविद्यालय को खण्डित करने व उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला को फर्जी मुकदमें में फं साने तथा उन्नाव रेप पीड़िता के साथ अन्याय करने तथा भाजपा के दुष्कर्म के आरोपी विधायक को बचाने पर तज कसते हुए भाजपा सरकार को कोसा। धरना को विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर , जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ,पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, रामहरी चौहान ,अल्ताफ अंसारी ,जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, राजेन्द्र मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल,शिवप्रताप यादव उर्फ मुन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, रामधनी यादव, नन्हकू प्रसाद, दिनेश चन्द यादव उर्फ गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, हजारी सिंह ,ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, जयप्रकाश कन्नौजिया, सर्वेश यादव,लालचन्द यादव, रामशब्द यादव, रामप्रकाश यादव, रमेश दूबे, मन्नू यादव पहलवान, शोभा श्रीवास्तव, सन्ध्या यादव, सुनीता यादव, रामप्रताप यादव, विरेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, दूधनाथ यादव, लालधर यादव,योगेन्द्र यादव, देवनाथ यादव, ममता चन्द्रा, अशोक यादव, बन्ने खान, संजय चौधरी, अमीरूल्लाह खान, अनिल यादव, मास्टर अमान अहमद, मोहन यादव, विनोद यादव, रामप्रकाश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, राजकुमार यादव, महेन्द्र चैहान, बृजेश राय, हरेन्द्र प्रसाद सरोज, रामसमुझ पटेल, जहीर सराय, नसीरूल्लाह अंसारी, रामदरश यादव, कौशल यादव,राहुल निषाद, रामविलास यादव, रविन्द्र राय, आरती साहनी, विनीत कुशवाहा, अनिल मास्टर, धीरज राजभर, दिलीप पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, सुबाष चौहान,नसीम खान, रामू प्रसाद, लल्लन, विनोद साहनी, तपेश्वर, आदि लोग सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें