फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद निकली धूप तो मिली राहत

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मंगलवार को नगर के भीटी बाईपास से दिन में लाइट जलाकर जातीं कार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते एक बार फिर मौसम खराब हुआ है। मंगलवार को सुबह से ही कोहरे और गलन ने लोगाें को कंपकंपा दिया। हालांकि दोपहर में कुछ हल्की धूप से लोगों को राहत जरूर मिली। लेकिन शाम को एक बार फिर कोहरे की चादर तन गई और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। तड़के से ही कोहरे छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों से देर से निकले। सुबह ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों तथा काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्री ठंड से बेहाल रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए। शहर की छतों पर दिन भर लोगों के कपड़े सूखते रहे। इस दौरान शहर में गिने चुने स्थानों को छोड़ अलाव भी नदारद रहा, इससे रिक्शा चालकों के साथ साथ, सड़क पर चलने वाले अन्य गरीब तपके के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही जहां कोहरे की चादर तन गई तो वहीं सर्द हवा चलने से लोग बेहाल हो गए। बाजार में जल्द ही सन्नाटा पसर गया। लोग सड़क किनारे अलाव ताप ठंड से दूर होने का प्रयत्न करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें