फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकंपा रही सर्द हवाएं, लोग बेहाल

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के तेंदुली चट्टी पर कड़ाके की ठंड के बीच अलाव तापते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शीतलहर का कहर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी सर्द हवाएं लोगों को बेहाल किए रहीं। शाम और सुबह कोहरे और ठंड से बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा। जिले में अब तक ठंड से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव फिर भी नहीं जलवाए जा सके हैं बरसात होने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बदली छाई रही। जो दिनभर जारी रही। हालांकि इस दौरान लोग धूप की आस भी लगाए रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ठंड के चलते विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। उधर ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चादर से ठंड नहीं उड़ पा रही है, तो मरीजों को घरों से बिस्तर लाना पड़ा। वहीं चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मी के कक्षों में हीटर चल रहे है। वार्डो में यह व्यवस्था नहीं है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल सी गई है। लोग घरों से निकलने में भी बच रहे हे। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस सीजन की बरसात गेंहू की फसल के लिए लाभप्रद तो अन्य फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें