फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने धूप के तेवर किए ढीले

विज्ञापन
रविवार को कड़ाके की ठंड के बीच नगर के बालतनिकेतन पर अलाव तापते लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हाड़कपाऊं ठंड का कहर रविवार को भी जारी रहा। सर्द हवा तथा गलन बढने से जनजीवन बेहाल रहा। रविवार अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं ने उसके भी तेवर ढीले कर दिए। शाम होते ही गलन फिर शबाब पर जा पहुंची। लोग अलाव से अपने को गर्म करते रहे। ठंड ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला। शनिवार की रात कोहरा छाए रहने से 10 मीटर के आगे कोई वस्तु दिखाई नहीं दे रही थी। सवारी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। रविवार का दिन होने के कारण वैसे भी बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन ठंड के चलते सुबह कुछ ही लोग सड़क पर नजर आए। भोर में चलने वाले सवारी वाहनों के संचालन पर असर पडने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहने से रिक्शा, ठेला, खोमचा वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बदतर हो गई है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ घंटे बाद ही दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। रानीपुर: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का कहर जारी रहने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए जा सके हैं। ब्लाक मुख्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खुरहट, काझा सहित विभिन्न बाजारों में अलाव न जलने से लोगों को कांपते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें