तन, मन धन से मरीजों की करें सेवा
वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर संगोष्ठी और रैली का आयोन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस जिले में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन द्वारा जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया और फार्मेसिस्टों ने इस मौके पर अपने दायित्वोंको निभाने का संकल्प लिया। वहीं फार्मेसी कॉलेजों ने रैली निकाली गई।
मुख्य अतिथि निर्वतमान फार्मेसी अधिकारी कमलेश भारती ने कहा कि वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था फार्मासिस्ट के बगैर संभव नहीं है। मंत्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि हमें तन मन धन से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। सरंक्षक दिग्विजय राय ने कहा कि इस दिवस को मनाने की स्वीकृत वर्ष 13 में प्रांतीय व केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा दी गई थी। चीफ फार्मासिस्ट भुवनेश्वर प्रसाद, अमरनाथ राय और गजेंद्र सिंह ने छात्रों को मरीजों के प्रति सेवाभाव से इलाज करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर फार्मासिस्ट सुनिल राय, भानूप्रकाश, सतीशचंद्र, अनिल कुमार, अरविंद्र कुमार यादव, मनोज सिंह, सुमित पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मधुबन : विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी कालेज आफ फार्मेसी में जागरूकता रैली कालेज प्रांगण से मर्यादपुर बाजार तक निकाली गई । प्रबंधक राष्ट्र कुंवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया । कालेज आफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.रमेश वर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट जिस जगह पर कार्य करें, वहां पर तन-मन-धन से मरीजों को अपनी सेवा दें। कार्यक्रम मे डीन डा. खालिद, कालेज के प्रबन्ध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह और प्राचार्य आर .एन. सिंह ने दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस मौके पर देवानंद, ऋषिकेश तिवारी, कुमार मंगलम, साधना सिंह, आनंद सिंह, अजय पाण्डेय, अमित मिश्र सहित फार्मासिस्ट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।