फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरूआती पहचान में कैंसर का इलाज संभव: डॉ. आग्रे

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित एक अस्पताल में आईएमए के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सकीय संगोष्ठी का दीप ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल के सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को चिकित्सीय सेमिनार का आयोजन हुआ। इस दौरान कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक ने कैंसर के शुरुआती पहचान में इलाज संभव होेने की जानकारी दी। सेमिनहार का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह तथा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुहास आग्रे ने किया। डॉ. सुहास ने कहा कि कैंसर की बीमारी की जानकारी शुरू में ही पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव संभव है। उन्होंने कैंसर से बचाव तथा उसके लक्षण के बार में प्रोजेक्टर से जानकारी दी। वहीं अस्पताल के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट तथा पेन स्पेशलिस्ट डॉ. सुजित सिंह ने पेन मैनेजमेंट के बारे में चिकित्सकों को पीठ में दर्द में आधुनिक तकनीक एवं नई दवाओं के बारे में स्लाइड के जरिए जानकारी दी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार ने इंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी के बारे में बताया कि इसमें मरीज को बिना टाकें की सर्जरी में उसी दिन छुट्टी कर दी जाती है। सेमिनार के समापन पर डॉ. सुहास आग्रे को आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह तथा सदस्य डॉ. एससी तिवारी, डॉ. मंगला सिंह ने अंगवस्त्र तथा प्रशस्त्रि पत्र से सम्मनित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें