अमृत पब्लिक स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में छा
- फोटो : MAU
मऊ। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस अपने क्षेत्रों के स्कूलों कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाईन,181 महिला हेल्पलाईन सहित सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक कर रही। पुलिस टीमों ने जिले के 11 कालेजों में 6796 छात्राओं को जागरुक किया। बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी। बताया कि जरूरत पड़े तो मनचलों पर हमले से न चूकें। तत्काल 1090 पर काल कर पुलिस सहायता पाने का प्रयास करें। पुलिस टीम ने बताया कि आत्मसुरक्षा के लिए छात्राएं मिर्ची पाउडर, पिन, पेन आदि पर्स में लेकर चलें। जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग बिना डरे करें। अपना मोबाइल नंबर अजनवी को कभी न दें। एटीएम से रुपये निकालते समय सावधन रहें। छोटीमोटी घटनाओं का जिक्र अपने अभिभावकों से करें। चिरैयाकोट थाने की पुलिस टीम ने श्याम कन्हैया लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 110 , दक्षिणटोला थाने की पुलिस और महिला थाना की ओर से डॉन वास्को स्कूल में1356, दोहरीघाट पुलिस ने परिषदीय जूनियर हाई स्कूल में102 छात्राओं को जागरूक किया। घोसी कोतवाली पुलिस टीम ने शिव बाबा इन्टर कालेज में 418, हलधरपुर पुलिस ने अवध पब्लिक स्कूल में 250 छात्राओं को जानकारी दी। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने सेंट जेवियर्स स्कूल में1435, मधुबन थाना पुलिस टीम ने हरिनंदन अंबेडकर इंटर कालेज में 600 तथा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस टीम ने बीआरके इण्टर कालेज में 435 छात्राओं को जागरूक किया।
उधर रानीपुर पुलिस ने बाबा परमहंस शिक्षण संस्थान में 90, सराय लखंसी थाने की पुलिस साइबर टीम ने अमृत पब्लिक स्कूल, पुरुषोत्तम महाविद्यालय में दो हजार छात्राओं को जागरूक किया।