फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों की कलाईयों पर सजी राखियां

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर नगर के मठिया टोला मोहलल्ले स्थित एक मकान में अपने भईयों को राखी बांधतीं बहनें। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुुुरुवार को जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व की पवित्र रस्म निभाई। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार देते हुए उन्हें रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर राखी बांधने और उपहार भेंट करने तथा सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने की रस्म पूरी की। उधर, नगर के पुरानी तहसील स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी विमला ने जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के कलाई पर राखी बांधी। इनरह्वील क्लब की सदस्य नीलम सर्राफ, संगीता द्विवेदी, मीना अग्रवाल ने जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को राखी बांधी।त्यौहार की रौनक कस्बाई इलाकों से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आई। पर्व के मौके पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दुकानों पर राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों केराखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा। उधर, कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। इंदारा : क्षेत्र के इंदारा, कसारा, महुआर, अदरी,शाहपुर, खालिसपुर, कटंवास सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवने के बाद लोगों ने पकवानों का आानंद लिया। घोसी : स्थानीय तहसील क्षेत्र में पारंपरिक तौर पर मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांध कर एक दूसरे के प्रति अपना फर्ज निभाने की शपथ ली। पिपरीडीह : क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह समेत विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रानीपुर : क्षेत्र के काझा, रानीपुर, पलिया, खुरहट, ब्राह्मणपुरा सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें