मधुबन के कुण्डा शरीफपुर गांव से अवैध तेल कारोबार के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए लोग।
- फोटो : MAU
मधुबन। थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर में स्थित जायसवाल पेट्रोलियम आयल कम्पनी के प्रोप्राइटर सहित पांच को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस कंपनी के प्रोपाराइटर सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इन्हें प्रोप्रराइटर जयप्रकाश जायसवाल के घर से गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बता दें कि लगभग 20 सालों से कुन्डा शरीफ पुर में अवैध तेल का कारोबार संचालित होता था लेकिन प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी। 5 सितंबर को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक पुलिस टीम के साथ छापामारी किया तथा कम्पनी के परिसर में खड़े इंडियन आयल अंकित तीन टैंकरों से क्रमश: 10200 , 12000,4.5 हजार लीटर आयल एवं तीन ड्रमों में भरा 600 लीटर केरोसिन आयल बरामद किया। इस कारोबारी के पास इंडियान आयल का कोई लाइसेंस नहीं था। सारा कारोबार फर्जीवाड़े से चल रहा था। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देते हुए इस गोरखधंधे के आरोपी जयप्रकाश जायसवाल निवासी सिपाह इब्राहिमाबाद,मोहम्मद इलियास, निवासी बलरामपुर, जौनपुर निवासी अरूण कुमार मिश्रा एवं मधुबन निवासी शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चलान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।