फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईयों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर रसोईयां संघ के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते सुरेंद्र नाथ गौतम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मानदेय न मिलने से नाराज अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां नारेबाजी के बाद जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को गाजीपुर तिराहा से अखिल भारती मध्यान भोजन रसोईयां महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनीता राजभर के नेतृत्व में 300 से ज्यादा रसोईयां जूलुस के रूप में कलेक्ट्रट पहुंचे। यहां मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत एमडीएम डीसी के लापरवाही से मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार मिड डे मील योजना में कार्यरत रसोइयों का मानदेय समय से नहीं मिल पा रहा है।कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 15 सौ रूपया कर दिया गया है वह उनको उनके निजी खाते में मानदेय देने हेतु अप्रैल माह में ही आदेश आ गया था। लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार रसोइयों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रेमनाथ गौतम ने कहा कि शासन की तरफ से आदेश आया है कि जिस रसोईया का कार्य व्यवहार अच्छा है उस रसोइयों को चयन कर लिया जाए परंतु जिले में काफी संख्या में रसोइयों को मनमाने तरीके से निकाल दिया गया है। जिसे संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। चेताया कि रसोइयों का मानदेय अगर 10 दिन के अंदर रसोइयों के खाते में नहीं गया तो रसोईया बीएसए कार्यालय को तालाबंदी घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन का कार्य करेंगे। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर राम दुलारे, सुनीता राजभर, श्री प्रकाश यादव, सविता यादव, विमला मौर्या, गुड़िया, पूनम गुप्ता आदि लोग मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें