फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के स्थानांतरण तक कोर्ट के बहिष्कार का लिया निर्णय

विज्ञापन
मधुबन तहसील सभागार में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील अधिवक्ता संघ की तहसील सभागार में अध्यक्ष संतोष तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए इनके स्थानांतरण तक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरने को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ तहसीलदार का आचरण संस्कारित नहीं है। आरोप लगाया कि लीगल फाइलों में भी तहसीलदार द्वारा मामले को लंबित किया जा रहा है। जिससे फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। कहा कि तहसीलदार का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता संघ कार्य बहिष्कार पर रहेगा। मंत्री सुरेश प्रसाद ने कहा कि तहसीलदार द्वारा बार एवं बेंच की मर्यादाओं की उपेक्षा की जा रही है। इसे अधिवक्ता संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने को जगदीश सिंह, प्रदीप कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, अविनाश मल्ल, जमील अहमद ने संबोधित करते हुए तहसीलदार के कार्य प्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर रघुवीर मौर्य, संजय यादव, संतोष पांडेय, सत्येन्द्र नाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें