जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मारवाड़ी युवा मंच सहित अन्य समाजसेवी संगठन के तत्वावधान में आय?
- फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में रविवार को नगर के पांच संगठनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 20 महादानियों ने आगे बढ़कर दूसरों की जान बचाने के उद्देश्य से रक्तदान किया। वहीं, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 70 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। मारवाड़ी युवा मंच मऊ, चेतना महिला शाखा, मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधन में राजस्थान सेवा समिति, श्री जैन समाज, अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन संगठनों ने सहभागिता की। शुभारंभ मुख्य अतिथि घोसी विधायक विजय राजभर तथा विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने किया। विधायक विजय राजभर ने कहा कि सभी दान में रक्तदान का महत्व सबसे ज्यादा है। क्योंकि हमारे एक यूनिट रक्त से किसी जरुरतमंद की जान बचाई जा सकती है। सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक चले रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 20 ने रक्त दान किया। वहीं शिविर के बाद आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। संचालन बालकृष्ण थरड ने किया। इस मौके पर राजस्थान सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल, नारायण सरार्फ, चेतना महिला शाखा अध्यक्ष रितु अग्रवाल, प्रियंका सरार्फ, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अंकित खंडेलवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुरारी केडिया, प्रकाश जैन, श्री जैन समाज से अध्यक्ष विमल जैन, मंत्री दीपक जैन के साथ ब्लड बैंक से डॉ. सरिता, राजेश कुमार, जितेंद्र विश्वकर्मा, अशोक आदि मौजूद रहे।