वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मिले सिपाही के पिता के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के एडीओ पंचायत के कार्यालय में आने के चलते 14 दिन के लिए सील कर दिया गया। वहां आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई। सभी अधिकारियों-कर्मियों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया है। उधर, एडीओ पंचायत के घर सफाई करने वाले व्यक्ति तथा उसके नाई की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत की ट्रैवेल हिस्ट्री में पता चला कि दो दिन पहले उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से दाढ़ी बनवाई थी। स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को काझा गांव पहुंचकर संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार और एडीओ पंचायत के यहां साफ सफाई करने वाले व्यक्ति की भी थर्मल स्क्रीनिंग की।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि एडीओ पंचायत के सिपाही के बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एहतियातन दो परिवारों के 19 लोगों को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बरामदपुर स्थित सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने काझा गांव में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए तीन टीमें बना दी हैं, जो बुधवार से गांव में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। प्रशासन ने मंगलवार से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक को 14 दिनों के सील कर दिया। गौरतलब है कि रानीपुर ब्लाक के काझा गांव निवासी युवक वाराणसी के सिगरा थाने में तैनात है। वह जांच में कोरोना पाॅजटिव मिला है।