फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर जाने के लिए नहीं बना रास्ता, ग्रामीणों ने जुगाड़ से बना डाला देसी पुल

Thu, 12 Sep 2024 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में घोसी कस्बा के एक गांव में कई ऐसे घर हैं जहां जाने के लिए रास्ते का निर्माण नहीं किया गया है। यहां रहने वाले लोगों ने खुद ही रास्ते का निर्माण किया है। 
विज्ञापन
पटरा - बल्ली से ग्रामीणों ने बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी कस्बा खास कटरा के कई परिवार आज भी पिछले सात वर्षों से चार फीट गहरे रास्ते पर पटरा एवं बल्ली के सहारे अपने घर पहुंचते हैं। इस संबंध में लोगों ने कई सक्षम अधिकारियों से रास्ते के निर्माण को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई उचित समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन


घोसी नगर पंचायत के कस्बा खास कटरा निवासी महेंद्र एवं सोनू सहित कुछ अन्य परिवार पिछले सात वर्षों से घर पहुंचने के रास्ते में चार फीट गहराई होने के चलते 100 मीटर की दूरी का रास्ता पटरा एवं बल्ली के सहारे चढ़ कर जान जोखिम में डालकर पार करते हैं।

इस संबंध में स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि वह कई बार इस समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारियों से रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर
शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित परिवार आता है तो उचित समाधान किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें