फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: चौपाल कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर युवक ने फेंकी स्याही, वीडियो वायरल

Mon, 21 Aug 2023 10:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां किसी युवक ने उन पर स्याही फेंक दी। 
विज्ञापन
Mau: चौपाल कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर फेंकी स्याही, वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्याही फेंकने वाला मौका पाकर फरार हो गया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी में नजर आए सिंगर उदित नारायण, बाबा का लिया आशीर्वाद, देखते ही लोग बोले- हर-हर महादेव
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरे। तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। एकाएक हुई इस घटना से अफरा तफरी का माहाैल हो गया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद वह दारा सिंह चौहान बिना प्रचार करें ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें