फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 35 जगहों पर मारे छापे, 26 अवैध अस्पताल सील; 48 घंटे में मौत के जिम्मेदार दो अस्पतालों पर भी कार्रवाई

Fri, 05 Sep 2025 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Varanasi News: मऊ जिले में 22 टीमों ने 35 जगहों पर छापे मारे। इस दौरान 26 अवैध अस्पताल सील किए गए। साथ ही 48 घंटे में मौत के जिम्मेदार दो अस्पतालों पर भी कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
अस्पताल सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से आई टीम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की 22 टीमों ने नगर सहित पूरे जिले के 35 जगहों पर छापा मारा। सुबह से रात आठ बजे तक चले इस अभियान में नगर के चार बड़े सहित पूरे जिले में 26 अस्पतालों को बिना पंजीकरण के संचालित होने पर सील किया गया। 

विज्ञापन


इनमें दोहरीघाट ब्लॉक में 15. मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में छह, रानीपुर ब्लॉक में दो, बड़राव ब्लॉक में दो, मऊ शहर में एक अस्पताल को सील किया गया। कार्रवाई के चलते अधिकांश निजी अस्पताल, क्लीनिक बंद कर संचालक भाग गए।

नगर में एक अस्पताल, जिसको सील किया गया, उसमें ही 29 अगस्त को एक महिला की मौत के बाद तोड़फोड़ की गई थी। 48 घंटे में मौत के जिम्मेदार दो अवैध अस्पतालों पर अधिकारियों ने ताला लगाया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर पहुंची टीम के अलावा एडी हेल्थ बीके सिंह के आदेश पर नगर में चार तो नी ब्लॉकों के लिए 18 टीमें सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने गठित की थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मोबाइल के लिए किशोर ने दी जान: गेम खेलने से मां ने मना किया, खेत से लाैटते ही निकल पड़ी चीख; कमरे में थी लाश 

बृहस्पतिवार की सुबह दस बजते ही टीमों ने एक साथ नगर के साथ मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा, दोहरीघाट, बड़राव सहित 35 चिहिनत जगहों पर विशेष अभियान चलाया। टीम ने नगर में बिना पंजीकरण के संचालित मिले अरराजी अस्पताल को सील किया। विभाग ने नगर के एपेक्स, रुद्रा, हाईटेक
विज्ञापन


अस्पताल को सील किया। मुहम्मदाबाद गोहना में महरुपुर मोहल्ले में संचालित अल जहूर हॉस्पिटल, लक्ष्मी क्लिनिक, न्यू लाइफ मेटरनिटी हॉस्पिटल, जज्जा बच्चा क्लीनिक, सुभावती अस्पताल और एक मेडिकल हॉल सील किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें