मऊ। आम आदमी पार्टी माइनारिटी विंग मऊ की आवश्यक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष /प्रभारी शाह आलम उल्फत की अध्यक्षता में मोहम्मदाबाद में मोहल्ला शेखवाड़ा में हुई।
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से मोहल्ला शेखवाड़ा के सभासद यूसुफ खान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ नूर मोहम्मद, रोशन कुमार श्रीवास्तव, विक्रम मौर्य, मोहम्मद सादिक, अब्दुल रहमान सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर एहतेशाम अहमद एवं जिला महासचिव के पद पर मोहम्मद आदिल अंसारी को सर्वसम्मति से चुना गया। मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से सभासद यूसुफ खान एवं मधुबन विधानसभा से सेराज अली को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।