नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर गाजीपुर और मऊ की जूनियर अंडर-12 टीमों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें मऊ ने गाजीपुर को 7 विकेट से हरा दिया।
मैच में गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनरों ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। विवेक कुमार ने 31 रन, कन्हैया प्रजापति ने 24 रन, आदित्य ने 18 रन और सोनू ने 13 रन बनाए। टीम 30 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
मऊ की ओर से गेंदबाज सुधीर ने 4 विकेट, अभय ने 2 विकेट, जबकि यश और ऋषभ को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम के ओपनरों ने ही जीत की नींव रख दी। आदित्य साह ने नाबाद 48 रन और आयुष ने 57 रन बनाए।
मिडिल ऑर्डर में दीपक ने 17 रन और जीशान ने 30 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। मैच के मैन ऑफ द मैच सुधीर रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। मैच के अंपायर राघवेंद्र सिंह और यश रघुवंशी रहे, जबकि स्कोरिंग आशीष चंदन ने की।