फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टी20 मुकाबले में मऊ ने गाजीपुर को 138 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित टी 20 मैच में बल्लेबाज को गेंद फेंकता गेंदबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बुधवार को गाजीपुर और मऊ की टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला गया, जिसमें मऊ ने गाजीपुर को 138 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

मऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर अमरीश साहनी (34 रन) और सुंदरम दुबे (46 रन) ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया।
इसके बाद मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तेज रन जुटाए। कौशल यादव ने 23 रन, राज रतन ने 80 रन तथा जियाउर्रहमान ने नाबाद 49 रन बनाए। इस तरह मऊ की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 282 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

गाजीपुर की ओर से गेंदबाजी में सत्यप्रकाश और विनय कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिव, रोहित और गौरव सिंह को 1-1 सफलता मिली।
283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम की शुरुआत कमजोर रही और कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। विनीत पांडेय ने 23 रन, रोहित ने 34 रन और सत्यप्रकाश ने 13 रन बनाए, लेकिन टीम 19.3 ओवरों में 144 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

मऊ की ओर से गेंदबाजी में अश्वनी मौर्य ने 4 विकेट, सुंदरम दुबे ने 3 विकेट, परवीन ने 2 विकेट तथा सलमान और सर्वेश ने 1-1 विकेट लिया।
मैच में 80 रनों की आक्रामक पारी खेलने वाले राज रतन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अंपायरिंग रोहन सिंह और सौरभ चौहान ने की, जबकि स्कोरिंग शिवम आनंद ने संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें