फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: मऊ-बलिया सीमा के बीच मिला युवक का जला शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त, घटना से फैली सनसनी

Thu, 13 Apr 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मऊ में गुरुवार की सुबह खेत में काम करने गए किसानों ने देखा कि ग्राम पंचायत सकरा के बिजुली पुरवा के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक पर एक शव है। जो कि बुरी तरह से जला हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में हलधरपुर थाना क्षेत्र के सकरा ग्राम पंचायत के पास मऊ-गोरखपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का जला हुआ शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव इतनी बुरी तरह से जला है कि इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। जहां शव मिला है, वहां से बलिया जिले की सीमा महज 50 मीटर है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह खेत में काम करने गए किसानों ने देखा कि ग्राम पंचायत सकरा के बिजुली पुरवा के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक पर एक शव है। जो कि बुरी तरह से जला हुआ है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान के साथ हलधरपुर पुलिस को दी। रेलवे ट्रैक पर शव की जानकारी पर हलधरपुर एसओ बृजमोहन सरोज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।वहीं घटनास्थल से बलिया जिले की सीमा महज 50 मीटर दूर है। ऐसे में घटना के बाद लोग चर्चा करते दिखे कि कहीं युवक की हत्या कर उसका शव मऊ जिले में तो नहीं फेंका गया है। घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मृतक की उम्र 18 से 20 साल के बीच है, शव के बुरी तरह से जले होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें