फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ क्रिकेट एकेडमी ने शाहगंज को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ टीम का बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को अंडर-19 वर्ग के तहत शाहगंज क्रिकेट एकेडमी और मऊ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें मऊ क्रिकेट एकेडमी ने शाहगंज क्रिकेट एकेडमी (जौनपुर) को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में जौनपुर की टीम के कप्तान सोनू यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के आदित्य साह ने 61 रन, कप्तान सोनू यादव ने 39 रन, सौरभ यादव ने 28 रन, हरिकिशन ने 27 रन तथा अतिरिक्त के रूप में 45 रन की मदद से टीम ने 39.4 ओवर में 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मऊ टीम की ओर से गेंदबाज मिथुन चौहान ने 4 विकेट लिए, जबकि परवीन और आर्यन को 2-2 विकेट तथा हिमांशु और अमन को 1-1 विकेट मिला।
214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम ने सधी शुरुआत की। ओपनर फरहान ने 58 रन और आदित्य ने 25 रन बनाए। इसके अलावा कौशल ने 12 रन, राज रतन ने नाबाद 64 रन तथा सत्यम पांडेय ने नाबाद 19 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले और मऊ ने 6 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच मऊ टीम के मिथुन चौहान रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। मैच की स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की, जबकि अंपायरिंग जियाउर्रहमान और अन्नू भारती ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें