मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर तीन शिफ्ट में मेडिकल टीम तैनात की है।इन टीमों द्वारा मुंबई, दिल्ली से आनी वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की जांचे की जा रही है।रविवार को टीम ने दादर से उतरे 150 यात्रियों की जांचे की।वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को निरंतर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने की कवायद करते दिख रहे है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण ग्राफ को ट्रैस करने के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है। जिनके द्वारा प्रतिदिन 1600 सौं से अधिक एंटीजेन तथा आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। बताया कि मुंबई, दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद से मऊ जंक्शन पर तीन शिफ्ट में टीम तैनात कर मुंबई, दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांचे की जा रही है। बताया कि इन टीमों द्वारा जांच करने के साथ लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रति मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेडिंग का पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।