मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव में बृह स्पतिवार की देर शाम ग्रामीणों द्वारा पिटाई के बाद एक छुट्टा पशु की मौत हो गई। पुलिस ने छह नामजद सहित कुल 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव के क्यामुद्दीनपुर मौजा में बृहस्पतिवार की शाम को एक छुट्टा पशु ने ग्रामीणों को मारने के लिए दौड़ा लिया। गुस्से में आये ग्रामीणों ने उसे लाठी व भाले से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद सहित 10 के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ नीरज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज तक कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।