फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: पूजा करने मंदिर जा रहे वृद्ध को वाहन ने रौंदा, घर के सामने मौत

Mon, 08 May 2023 03:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी चंद्रबली प्रजापति 60 पुत्र स्व. शिवनाथ कुम्हार का कार्य करता था। वह रोज भोर में उठकर अपने घर से कुछ दूर डांडी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने जाता था।सोमवार को भी रोज की तरह भोर में करीब चार बजे वह मंदिर के लिए घर से बाहर निकलकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर पहुंचा था, जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने चंद्रबली को रौंद दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव के पास सोमवार की भोर में रोज की तरह पूजा करने के मंदिर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी करीब आधे घंटे बाद उस मार्ग से टहलने निकले लोगों के आने पर हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जिस जगह घटना हुई है, वह डेंजर जोन में शामिल है, यहां पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी चंद्रबली प्रजापति 60 पुत्र स्व. शिवनाथ कुम्हार का कार्य करता था। वह रोज भोर में उठकर अपने घर से कुछ दूर डांडी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने जाता था।सोमवार को भी रोज की तरह भोर में करीब चार बजे वह मंदिर के लिए घर से बाहर निकलकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर पहुंचा था, जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने चंद्रबली को रौंद दिया।जिसके चलते वह बुरी तरह घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। सुबह टहलने जा रहे गांव के लोगो ने चन्द्रबली की खून से लथपथ शव को देखा तो पुलिस को सुचना देते परिजनों को सूचित कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। स्थानीय लोगों की माने तो खुखुंदवा के पास पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।उधर इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें