फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रूट मार्च के माध्यम से पुलिस ने दिया सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी।उपजिधिकारी सुरेश कुमार एवं सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में रविवार को घोसी एवं अमिला नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस ने रूट मार्च किया।रूट मार्च के माध्यम से पुलिस ने नगर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियों के मुकम्मल हो जाने का संदेश दिया। इसके साथ ही चुनाव में प्रशासन का सहयोग करने के साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में मदद की अपील किया।साथ ही बूथों पर जाकर मतदान करने की अपील किया।उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने रविवार को नगर के बड़ागांवमोड़,करीमुद्दीपुर ,बड़ागांव बाजार,कस्बा खास,पकड़ी मोड़,मझवारा मोड़ एवं मधुबन मोड़ एवं अमिला के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करके लोगों से अपील किया कि वे नगर पंचायत के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें और क्षेत्र में अमन एवं शांति बनाये रखें।
विज्ञापन

किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सीओ ने कहा कि पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित कर रही है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी मुहल्ले ,बूथ या अन्य स्थान पर किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो सबसे पहले अधिकारियों को सूचित करें।जिससे उस पर सबसे पहले नियंत्रण किया जा सके। निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों के लोगों से अपील किया कि अपने यहां के अराजक तत्वों को चिन्हित कर पुलिस को अवगत करायें। रूट मार्च में एसआई संतोष यादव , ओम सिंह,रंजीत विश्वकर्मा,वरुण गुप्ता,दीक्षा सिंह,कविता,अमरेंद्र कुमार आदि सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें