मऊ। जिले में मंगलवार को 1125 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें दो नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं दस मरीज ठीक होकर लौटे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 730 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं लैब से आई 395 रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दोनों संक्रमित मरीज नगर क्षेत्र के है। सकारात्मक बात है कि मंगलवार को दस मरीज ठीक होकर लौटे। नए संक्रमित मरीज से कुल मरीजों की संख्या 2884 पहुंच गई। इसमें 2793 मरीज ठी हो चुके है। जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 63 मरीजों का उपचार चल रहा है।