फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिन-रात जल रही मास्टर स्ट्रीट लाइट, कई खराब

विज्ञापन
बड़राव ब्लाक के शुक्लौली नहर पर अमिला-लाटघाट मुख्य मार्ग के किनारे लगी मास्टर स्ट्रीट लाइट जो द
विज्ञापन
बोझी। विकासखंड बड़राव अंतर्गत शुक्लौली नहर पर अमिला-लाटघाट मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें दिन-रात जल रही हैं। इससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। लगातार जलने के कारण कुछ लाइटें खराब हो चुकी हैं, जबकि कई अभी भी दिन में जलती रहती हैं।
विज्ञापन

रामकिशोर राय, सचिन, रामवृक्ष चौहान, सतीश बरनवाल, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार, ये लाइटें राहगीरों की सुविधा और रात में आवागमन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लगाई गई थीं। रात के समय इनसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलती है। लेकिन दिन में भी लाइटों के जलते रहने से इनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। कुछ लाइटें अब खराब हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बिजली की बचत होगी और लाइटों की उम्र भी बढ़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो अन्य लाइटें भी खराब हो सकती हैं। इस बाबत बीडीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह लापरवाही हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें