फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पिकअप समेत लाखों का कबाड़ जलकर खाक, तीन घंटे बाद पाया काबू

Thu, 19 Nov 2026 10:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में आधी रात कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान पिकअप समेत लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
मऊ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमीन बरामदपुर मोहल्ले में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग में माल ढोने वाली पिकअप गाड़ी के साथ गोदाम में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल केके वर्मा, चौकी प्रभारी मिथिलेश सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद भोर में 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।इससे पहले मंगलवार की रात मऊ शहर में टेंट के गोदाम में आग लग गई थी।

जमीन बरामदपुर निवासी सोनू की मोहल्ले में ही कबाड़ की दुकान है। रात में अज्ञात कारणों से अचानक गोदाम परिसर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।रास्ता सकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन


इसके बाद नगर पंचायत की छोटी गाड़ी से पानी भरकर और फायर ब्रिगेड की एक और छोटी गाड़ी मंगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

कबाड़ का गोदाम आबादी के बीचों-बीच होने के कारण आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग में कबाड़ के सामानों के साथ पिकअप गाड़ी सहित अन्य कई कीमती सामान खाक हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें