फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दीवार बनाते समय मिस्त्री की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी में बुधवार रात घोसी में दीवार की चुनाई करते समय एक राजगीर मिस्त्री की हृदयाघात से मौत हो गई। वह अपने घर में काम कर रहा था।
विज्ञापन

घोसी कस्बा खास निवासी मेलहू प्रसाद (50) नामक राजगीर मिस्त्री के सीने में काम के दौरान अचानक तेज दर्द उठा। तबीयत बिगड़ने से वह संतुलन खो बैठा और गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत संभाला और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसे काम करते समय हृदयाघात आया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के डॉ. सूरज प्रसाद ने अत्यधिक शारीरिक मेहनत के दौरान सीने में दर्द, सांस फूलना या चक्कर आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ये हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। खासकर ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को तत्काल काम रोककर चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें