रतनपुरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते रोजगार के अवसरों में आई भारी कमी आ गई है। लेकिन इसमें भी कुछ लोग रोजगार की तलाश कर ही ले रहे हैं। स्थानीय ब्लाक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में युवा समाजसेवी आशीष सिंह ने गांव में ही मास्क बनाने के लिए किशोरियों को प्रेरित किया। प्रेरणा पाकर गांव की किशोरियां व्यापक पैमाने पर मास्क बनाने में जुट गईं । बाजार से कपड़ा खरीद कर किशोरियों को दिया गया। किशोरियों ने काफी लगन से मास्क बनाए और एक महीने में प्रत्येक किशोरी को 6000 रुपए की आय हुई। इससे बच्चियां काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह विभिन्न गांवों में लोग आगे आएं तो बच्चियों के लिए एक नये रोजगार का सृजन हो सकता है।